22-23 अक्टूबर रामगढ़ में होगा झारखंड राज्य ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन

रांची। झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में द्वितीय झारखंड राज्य कैडेट बालक एवं बालिका जूनियर बालक एवं बालिका सीनियर पुरुष-महिला ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन रामगढ़ में होगा. 22 और 23 अक्टूबर की तिथि इसके लिए तय हुई है. रामगढ़ जिला ग्रेपलिंग एसोसिएशन के द्वारा इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ ग्रेपलिंग कुश्ती पहलवान भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी का चयन झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती टीम में किया जायेगा. यह टीम 24 नवंबर से 27 नवंबर तक अयोध्या नंदी नगर, उत्तर प्रदेश में भारतीय कुश्ती संघ एवं ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड की ओर से भाग लेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *