हड़ताल पर बैठे राजस्व उपनिरीक्षकों ने किया हवन

सरायकेला। 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राजस्व उप निरीक्षकों ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित हड़ताल स्थल पर होम यज्ञ किया. राजस्व उपनिरीक्षक जिला संघ के अध्यक्ष राजेश्वर पंडित एवं महासचिव विनय सिंह ने इस संबंध में बताया कि हमलोगों का हड़ताल अब डेढ़ महीने होने जा रहा है. जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे राजस्व उप निरीक्षकों की समस्या को न तो सरकार द्वारा सुना जा रहा है और न ही हड़ताल से आम लोगों को हो रहे समस्याओं से ही सरकार को मतलब है.

हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कार्य हो रहे हैं बाधित

सरकार को सद्बुद्धि आए इसलिए संघ द्वारा हवन कार्यक्रम किया. इस हवन में जिले के विभिन्न अंचलों के राजस्व उप निरीक्षक की उपस्थित हुए. उल्लेखनीय है कि राजस्व उप निरीक्षकों का लम्बे समय से जारी हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कार्य बाधित हो रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 1957 म्यूटेशन तथा जाति, आवासीय, आय एवं अन्य प्रकार के 122847 प्रमाण पत्र लम्बित हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *