लोहरदगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लोहरदगा जिला के मन्हो पंचायत के बंजार किस्को ग्राम में उप विकास आयुक्त लोहरदगा गरिमा सिंह के द्वारा गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत लाभुक काजल माली को आवास का गृह प्रवेश कराया गया। वर्तमान में 15 नवंबर 2022 से 30 नवंबर 2022 तक गृह प्रवेश पखवाड़ा मनाए जाने का निर्देश राज्य स्तर से प्राप्त था जिसके आलोक में जिले के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में आज गृह प्रवेश पखवाड़ा का समापन समारोह उप विकास आयुक्त के द्वारा लोहरदगा सदर प्रखंड के बंजार किस्को ग्राम में किया गया। वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश बड़े पैमाने पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। आज के समारोह में उप विकास आयुक्त गरिमा सिंह, जिला समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता, लेखापाल पूजा कुमारी, प्रखंड समन्वयक संदीप खाखा, धर्मेंद्र उरांव,जनसेवक इंद्रजीत लकड़ा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त लोहरदगा गरिमा सिंह के द्वारा गृह प्रवेश कार्यक्रम
