लोहरदगा। खतियानी जोहार यात्रा को ले लोहरदगा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जिला परिसदन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,इसके पश्चात मुख्यमंत्री लोहरदगा – गुमला जिले की संयुक्त बैठक में पहुँच कर अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के विकास का हाल जाना। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गति को तेज करते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाएं। बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को उनकी शिथिलता के कारण फटकार भी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वासियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है इसका ध्यान रखते हुए दोनों जिलों में विकास की गति में तेजी लाएं, अन्यथा किसी भी अधिकारी को उनके शिथिलता के लिए नहीं बख्शा जाएगा। बैठक में दोनों जिलों के पदाधिकारियों के साथ साथ कई से सचिव स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विकास की गति में लाएं तेजी: सीएम
