लोहरदगा। जिला तीरंदाजी संघ के प्रशिक्षणार्थी एवं ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा के विद्यार्थी चंदन लागूरी अंडर 14 मिनी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के लिए 5 जनवरी को रवाना हुए | उल्लेखनीय है कि चंदन लागूरी 18 दिसंबर 22 को आयोजित जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में अंडर 14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होकर झारखंड राज्य टीम के लिए सेलेक्ट किए गए हैं | लोहरदगा के चंदन लागूरी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा 7 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक अंडर 14 मिनी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में, झारखंड टीम की ओर से खेलेंगे ज्ञात हो कि चंदन लागोरी के पिता नरेश लागोरी खुद एक अच्छे तीरंदाज हैं तथा ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा तीरंदाजी प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त हैं इनके नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लोहरदगा एवं झारखंड का नाम रौशन करते रहे हैं | चंदन लागूरी की इस शानदार सफलता के लिए लोहरदगा जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह सचिव सुजाउद्दीन राजा जीटीपीएस के मैनेजर एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी अजातशत्रु विद्यालय के प्राचार्य एसके झा मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि सुनीता चितौड़ा अपर्णा गुप्ता नीति झा विशाल शाहदेव आशीष सिन्हा विकास शाहदेव राहुल रंजन पंकज विश्वकर्मा अनिल एक्का कौस्तुभ पांडे शिवम सिंह शुभम कुमार शिवानी पांडे दशरथ प्रजापति जावेद परवेज स्मिता कुमारी प्रभा कुमारी सुनंदिनी कुमारी नरेश लागूरी अनमोल कुमार रवि कुमार अरुण कुमार मधु कुमारी नेहा गुप्ता सिद्धि कुमारी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
अंडर 14 अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने को के चंदन लागूरी आंध्रप्रदेश रवान
