बरहेट(उजाला) । प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बरहेट के जिला परिषद निरीक्षण भवन स्थित गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे के करीब में भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी का आगमन हुआ। जिसमे भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने सभी को अभिवादन करते हुए कहा कि 4 फरवरी को देवघर में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यकर्ता को आमंत्रण दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बरहैट मंडल और भोगनाडीह मंडल के कार्यकर्ताओ को देवघर ले कर चले। इस मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सिमोन मालतो, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदरस यादव, बरहेट विधानसभा प्रभारी कुसुमाकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता विजय भगत, पूर्व विधायक ताला मरांडी, मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवानंद साह, अजय ठाकुर, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविता तिवारी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रेणुका मुर्मू, गमरियल हेंब्रम, गौतम यादव जिला मंत्री साहिबगंज, अजीत भगत उर्फ लालू, पूर्व जिला मंत्री खगेंद्र साह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन
