कैरो। कैरो में रविवार को प्रखंड भाजपायी व आम लोगों ने पीएम मन की बात कार्यक्रम का 98 वाँ एपिसोड का लाईव प्रसारण टीवी, रेडियो, स्मार्ट्फ़ोन्स पर देखा व सुना ।कैरो प्रखंड क्षेत्र के हनहट, सढावे, कैरो, गजनी, नरौली व गुड़ि पंचायत के बूथ क्षेत्रों में प्रखंड भाजपायी व आम लोगों ने पीएम की मन की बात कार्यक्रम का 98 वाँ लाईव प्रसारण सुना व देखा। कैरो मुख्यालय के बूथ संख्या 168 पर रेडियो मे कार्यक्रम का लाईव सुनते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक सूरज मोहन साहू ने कहा कि पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के 98 एपिसोड में अगले अप्रैल महीने मे कार्यक्रम की सेंचुरी के लिए श्रोताओं का उत्साह बढ़ाया। श्री साहु ने कहा कि पीएम ने 98 एपिसोड में भारतीय खेल, भारत निर्मित खिलौने, डिजिटल इण्डिया पर संजीवनी एप की स्वास्थय के क्षेत्र में जीवनउपयोगी चर्चा, सँगीत के क्षेत्र मे लता मंगेशकर, उस्ताद विस्मिला खाँ, जयदीप मुखर्जी के धुनों की चर्चा भी पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवाशियों से चर्चा की। श्री साहु ने कहा कि पीएम ने तमिल के परिनि नाट्यम को भगवान शिव से जुड़ा नृत्य बताया। उन्होँने कहा कि समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, उन्होँने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन भागीदारी का एक अद्भुत प्लेटफॉर्म है। पीएम ने कार्यक्रम के माध्यम से देश के वीर सपूतों का रंगोली बनाने वाले कलाकारों को भी कार्यक्रम मे उत्साह बढ़ाया।
कैरो वासियों ने सुनी पीएम मन की बात
