लोहरदगा। पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में जय श्रीराम समिति की बैठक नगर अध्यक्ष दीपक साहू की अध्यक्षता में हुई। आयोजित बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार को लेकर खास चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नगर कमिटि का विस्तार किया गया। जिसमे अध्यक्ष दीपक साहू, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार, लाल नितेश सहदेव, महामंत्री संजय पासवान, नगर मंत्री आशीष कुमार, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, अनिकेत उपाध्य, विवेक साहू, विवेक कुमार कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष निखिल कुमार, संगठन मंत्री चंदन कुमार, अकाश कुमार, सतीश कुमार, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार, मीडिया प्रभारी विष्णु साहू को बनाया गया। नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा संगठन के बिना सब अधूरा है संगठन में ही शक्ति है, आगे कहा 22 मार्च को नववर्ष विक्रम संवत के उपलक्ष पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें नगर की उपस्थिति अधिक से अधिक हो, इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है और सभी सनातनी धर्मलंबीयो से अग्रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभा यात्रा को भव्य बनावे। नगर महामंत्री संजय पासवान ने कहा इस बार की शोभायात्रा मे झारखंडी परंपरा की झलक दिखेगी। जिसमें लोगों की वेशभूषा सभी को आकर्षित करेगी।
22 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झारखंडी परंपरा की दिखेगी झलक
