प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं होगी आत्मनिर्भर

सेन्हा । लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप महिला मंडल सेन्हा के तत्वधान में जिला उद्यान विभाग द्वारा मशरूम बीज वितरण समरोह आयोजित किया गया। मौके पर प्रमुख फूलझरी देवी ने कहां की महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आप महिला के सदस्य काफी मेहनत करते हैं इसलिए आपको कम मेहनत में अधिक मुनाफा के लिए मशरूम का बीज दिया जा रहा है। इसको अपने घर में खेती करके आर्थिक रूप से मजबूत बने और एक दूसरे महिला को भी रोजगार से जोड़े। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और महिलाएं सशक्त हो रही है। महिलाओं को विशेष रूप से खेती-बाड़ी करने के लिए कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा आज के समय में अधिकांश लोग सादा जीवन सादा खान अपनाना शुरू कर दिया है। जिसमें मशरूम की महत्व बढ़ जाता है और मशरूम की मांग बाजारों में काफी अधिक है आप मशरूम का उत्पादन करें। हम लोग विशेष टीम को इसकी पैदावार को लेने के लिए बाजार शुरुआत करेंगे। पहली बार थोड़ा सी परेशानी होगा लेकिन जब आप उसे सीख जाइएगा और मिशन के रूप में लीजिएगा तो अवश्य रूप से आपको सफलता प्राप्त होगी। पहला चरण में 50 लाभुको को जोड़ा गया है बाकी 25 महिला को दूसरे दिन मशरूम बीज दिया जाएगा। मौके पर प्रमुख फूलझरी देवी, बीडीओ अशोक कुमार चोपडा, सजाद अंसारी, जयंत कुमार, आशा देवी , पूनम देवी आदि उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *