लोहरदगा। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कुटमु में पोषण रंगोली बनायी गई और पोषण रैली निकाली गई। कार्यक्रम में लोहरदगा की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिमला देवी एवं पर्यवेक्षिका गीता रानी की उपस्थिति में गाँव की महिलाएं, किशोरियाँ, आंगनबाड़ी सेविका तारामनी एवं जाती उराँव, वार्ड पार्षद पूनम कुजूर शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में मोटे अनाज जैसे मडुआ, मकई, ज्वार आदि के उपयोग एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा आंगनवाड़ी केन्द्र जोरी मुस्लिम टोली में पोषण रैली निकाली गयी जिसमें महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, सेविका फातिमा खातून, नयनतार तिर्की समेत अन्य शामिल हुईं। पोषण रंगोली का कार्यक्रम हरमू उपरटोली, नदिया, जुरिया बड़का टोली, खकपरता, रामपुर रुगड़ी टोली, गुड़ी, बाघा, बमन्दिहा, न्यू आजाद बस्ती, इरगांव, भटखिजरी में पोषण की जानकारी दी गयी। रामपुर ऊपर टोली में पोषण रैली निकाली गयी।
आंगनवाड़ी केंद्र कुटमु में पोषण रंगोली बनाई गई
