लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय मैदान में भव्य रामनवमी मेला का आयोजन केंद्रीय महावीर मंडल कमिटी द्वारा किया गया। मेला के मुख्य अतिथि भैरव सिंह बहुमूल्य समय रामभक्तों के बीच देकर धर्म के प्रति जगरुक किया। इससे पूर्व मेला का उद्घाटन पहान पुजार के द्वारा सरना रीति रिवाज के अनुसार मैदान स्थित अखाड़ा में पूजन कर किया गया। इसके ततपश्चात अतिथियों द्वारा राम जानकी एवं हनुमान की आरती कर शुभारम्भ कराया गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि रामन्वमी मेला आयोजन में तमाम सेन्हा पंचायत के हिन्दू संगठन के सहयोग से आरम्भ हुआ। जहां सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं अन्य प्रखंड क्षेत्र से रामभक्त अपने अखाड़ा के साथ अस्त्र शस्त्र परिचालन कर खेल का प्रदर्शन किया। जबकि सुरक्षा व्यवस्था में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी सहित शस्त्र बल चौकस नजर आए। वहीं वरीय पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद, अंचलाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान क्षेत्र का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रतिनियुक्त पदाधिकारी दिया। मेला में अस्त्र शस्त्र परिचालन के दौरान मुख्य अतिथि भैरव सिंह ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए धर्म के प्रति सजग रहने तथा आत्मरक्षा पर जोर देते हुए कहा झारखंड राज्य में ही नही बल्कि पूरे देश में बेटी बहनों एवं युवा वर्ग को जगरुक होने की आवश्यकता है। बताते हुए कहा अस्त्र शस्त्र परिचालन हमारे धर्म में पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। और उस परंपरा को कायम रखने में हम सभी का अहम योगदान होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा अस्त्र शस्त्र परिचालन के तरीका सीखने से भविष्य में आत्मरक्षा के लिए कारगर नही बल्कि देश हित में सोच कर सीखना चाहिए। मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल कमिटी के पदेन कार्यकर्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद सहित रामभक्त महिला पुरुष एवं युवा वर्ग के लोग हजारों हजार की संख्या शामिल थे।
बहन-बेटियां भी आत्मरक्षा के प्रति रहें जागरूक : भैरव सिंह
