कैरो। प्रखंड के कैरो में दशमी के अवसर पर भरत मिलाप सह शोभायात्रा सह मेला शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। संकट मोचन महाबीर मंदिर कैरो परिसर से श्रीराम और उतका गांव से राम के भाई भरत की शोभायात्र निकाली गई. जो मुख्य पथ डॉ. नरायण स्कूल के समीप भरत मिलाप करते हुए चार जिले से आये विभिन्न अखाड़ो के झांकी व जुलूस का स्वागत किया गया।विभिन्न महाबीर मंडल के लोगो ने गाजे बाजे के साथ जय श्रीराम का नारा लगाते हुए आखाड़े को मिलाते हुई भ्रमण किया और पुनः मेला टाड पहुँच कर अस्त्र शस्त्र का संचालन प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में कैरो, उतका, चाल्हो, सढाबे, हनहट, नरौली, खण्डा, नगजुवा, सेरगहातु, बरही, मसमनो, सुकरहुटु, खरता, टाटी, बसरि, कुडू, हेंजला, सीठियो, कुम्हरिया, नगड़ा, गुड़ी, सोस एवं गुमला एवं रांची जिले के कई अखाड़ो ने भाग लिया। अस्त्र शस्त्र संचालन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रमुख अखाड़े को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं क्षेत्र के स्वयं सेवी संस्था मौलाना आजाद वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों के द्वारा कैरो पेट्रोल पंप के नजदीक केंद्रीय महाबीर मंडल लोहरदग़ा के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, महाबीर मंडल कैरो के शरत कुमार विद्यार्थी, आनंद साहू, परमेश्वर भगत, शंभु सोनी, रामपाल आदि सदस्यों का प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो, अंचलाधिकारी कमलेश उराँव, पुलिस इस्पेटर मंटू कुमार, थाना प्रभारी संखनाद उराँव, डॉक्टर राकेश प्रसाद का माला पहना कर स्वागत करते हुए गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दिया गया।
कैरो प्रखण्ड मुख्यालय में भरत मिलाप सह शोभायात्रा सम्पन्न
