लोहरदगा। पाम संडे पर एनडब्ल्यू जीईएल चर्च में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व विश्वासियों द्वारा खजूर की डाल के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। खजूर पर्व की आराधना रविवार प्रातः आरम्भ हुई। मौके पर मसीही विश्वासियों ने खजूर की डाली लेकर लूथरन मैदान में शोभा यात्रा निकाली। खजूर पर्व की आराधना की अगुवाई पादरी निरंतर ख़ाख़ा एवं पादरी नेम्हस एक्का द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य उदेशक पादरी नेम्हस एक्का द्वारा कहा गया की यीशु हमारे राजा है, हम जीवते परमेश्वर की प्रजा हैं। पवित्र बाइबल के हिब्रू 12 अध्याय के आधार पर उन्हें अपना प्रवचन दिया जिस पर मुख्य रूप से यीशु मसीह को अपने जीवन में एक राजा के रूप में ग्रहण करने की बात पर प्रकाश डाला गया। यह खजूर पर्व की याद में सभी विश्वासी अपने हाथों में खजूर की डालियां लेकर आराधना करते हुए उस दिन को याद करते हैं, जब यीशु मसीह इस धरती पर थे तो लोगों ने यीशु मसीह के स्वागत में कपड़े बिछाए, खजूर की डालियां बिछाई और स्वागत किया। आराधना में ख्रीस्त विश्वासिओं ने इस खजूर पर्व की आशीषों को ग्रहण किया। मौके पर मुख्य रूप से पादरी जोहन भेंगरा, मंडली के पंचगन, सचिव, महिला संघ, युवा संघ और संडे स्कूल के बच्चों द्वारा सुन्दर गीत प्रस्तुत की गई।
एनडब्ल्यू जीईएल चर्च में पाम संडे पर विशेष मिस्सा पूजा आयोजित
