केंद्र सरकार के खिलाफ सत्य बात बोलने पर राहुल गांधी को मिली सजा : आलोक साहू

लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू कांग्रेसियों के साथ आज कुडू प्रखंड के ग्राम सुकुमार, ओपा एवं सुंदरु गांव का दौरा कर वहां के कांग्रेसियों एवं ग्रामीणों से मिलकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिनांक 5 अप्रैल को जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम जो लोहरदगा समाहरणालय स्थित मैदान में रखा गया है उसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील किए। श्री साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित प्रदेश स्तर के नेता, सांसद उपस्थित रहेंगे। श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। राहुल गांधी को केंद्र सरकार के खिलाफ सत्य बात बोलने की सजा मिली है। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राहुल गांधी लगातार केंद्र की गलत नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, किसान जैसे मुद्दे उठा रहे थे। यही वजह है कि 2019 के मामले पर आनन-फानन सजा सुना दी गई। कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह चलाकर जनता के बीच जा रही है। श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने अदानी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार का मामला को उठाया। जब अदानी का मामला आम जनमानस के बीच पहुंचा तो मोदी सरकार घिरने लगी। भ्रष्टाचार की आंच जब मोदी सरकार के दामन पर लगी तो अपने दामन बचाने के लिए 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई. राहुल गांधी पर किए गए कार्रवाई से पूरे देश के कांग्रेसी एवं जनता को आक्रोशित है। आने वाले चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखाएगी। मौके पर लोहरदगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल विकास नाथ शाहदेव, कांग्रेसी नेता मनीष शर्मा, देवी भगत, दिनेश उरांव, तौहीद अंसारी, समूल अंसारी, गोविंद उरांव, बलदेव उरांव, बबलू उरांव, विष्णु उरांव, सुरेंद्र उरांव, राजेश उरांव, अनिल उरांव, रामजीत उराव, सुशील उरांव, बिकास उरांव, संजीत उरांव, अनीता उरांव, दीपक उरांव, शांति कुमारी, तारामणि उरांव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *