लोहरदगा। नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के समीप विहिप के द्वारा प्रांत से आयोजित आंजम धाम यात्रा में शामिल प्रांतीय पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया. लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के समीप आंजन धाम यात्रा में शामिल विहिप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को सेन्हा विहिप प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय के छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि राम जन्म उत्सव के अवसर पर रामनवमी श्रृंगार समिति हटिया रांची के रजत जयंती पुरा होने के उपलक्ष्य में आंजन धाम यात्रा का आयोजन किया गया। आंजन धाम यात्रा में श्रद्धालुओं में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अधिकारी गण और रामनवमी श्रृंगार समिति के सदस्य गण शामिल थे। इस अवसर पर जय श्रीराम जय हनुमान के जयघोष से प्रखंड गुंजमान रहा। वहीं स्वागत के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिर प्रांगण में माथा टेका और सुख समृद्धि का कामना किया। सेन्हा विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों को प्रसाद ग्रहण करवा कर तीर्थ यात्रा को रवाना किया गया। बताया जाता है कि उक्त तीर्थ यात्रा विश्व हिंदू परिषद प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश मिश्रा के नेतृत्व में रांची से आंजन धाम के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा सेन्हा पहुंचते ही विश्व हिंदू परिषद लोहरदगा जिला मंत्री रंजीत कुमार साहू, जिला बजरंग दल सहसंयोजक उज्जवल कुशवाहा, जिला सत्संग प्रमुख सुदर्शन मुंडा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय महतो, मंत्री अजय सोनी, अवनीश पाठक, संदीप साहू, शुभम साहू, भोला साहू, नवीन साहू, केदार साहू, चंद्रमोहन पाठक, नर्मदेश्वर पाठक सहित अन्य राम भक्त ने स्वागत किया।
आंजन धाम यात्रा में शामिल प्रांतीय पदाधिकारीगण का विहिप ने किया स्वागत
