लोहरदगा। गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। शिक्षा मंत्री का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन हो गया।गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था जहाँ उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। शोक सभा में विद्यालय के सचिव चन्दन भारती, प्राचार्य जयमंती कुमारी, सरस्वती सिंह, अनामिका भारती, आभा कुजूर, काजल साहू,सिद्दीका परवीन, कंचन मेहता, अर्पणा सिन्हा, सबिता कुमारी, आशा दास, संगीता वर्मा, डोरोथी खलखो, उमा मिश्रा, सुमन लकड़ा आदि शामिल थे।
गिरिवर शिशु सदन में शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन
