लोहरदगा। जल, जंगल, जमीन की बात करने वाली सरकार, हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह वक्तव्य भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि भय, भूख, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नियोजन नीति की अपरिपक्व राजनीति में बेरोजगार युवा सड़क में आज आंदोलन कर रहे हैं. गठबंधन की सरकार ने राज्य को जर्जर बना दिया है। युवा विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी सरकार, लूट भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव कर हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, मनीर उराँव, श्री चंद प्रजापति, राजकिशोर महतो, राजकुमार वर्मा, नीरज कुमार नलिन, बालकृषणा सिंह आदि अन्य मौजूद थे।
हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर फेल : बालमुकुंद
