कैरो। निक्कमी और भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के खिलाफ आगामी 11 अप्रैल को झारखण्ड सचिवालय घेराव को लेकर कैरो मंडल भाजपा की बैठक पुर्व जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की उपस्थिति मे हुई. मौके पर सरकार की भ्रष्ट नीति को लेकर कैरो बजरंग बली मंदिर प्रांगण में कैरो प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव को सम्पन्न कराने को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में निकलकर सचिवालय घेराव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर किया गया। उपरोक्त बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राजमोहन राम पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बजरंग उरांव, जिला कार्यसमिति सदस्य विशेश्वर प्रसाद दीन, हनहट मुखिया श्रवण मुंडा, महामंत्री राधेश्याम लोहरा, गोविंद महतो, शिवचरण तुरी,इत्यादि भाजपाई उपस्थित हुए.
भाजपा की बैठक में 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव पर हुई चर्चा
