ईस्टर संडे पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

लोहरदगा। ईस्टर संडे पर जिले भर के चर्चों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।ईस्टर पर रविवार को लूथरन कम्पाउन्ड स्तिथ कब्रिस्तान में ईस्टर की आराधना एनडब्लूजीईएल चर्च और जीईएल चर्च के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। मौके पर विश्वासीयों ने अपने प्रियजन के कब्रों में फूल चढ़ाएं तथा मोमबत्तियां जलाकर यीशु मसीह के पुनरूत्थान के दिन को मनाया। इस दिन के आराधना का संचालन तीन पादरियों द्वारा किया गया। आराधना का संचालन करने वाले पादरियों में जोहन भेंगरा, पादरी निरंतर खाखा, तथा उपदेश पादरी आशीष बाड़ा शामिल थे। ईस्टर का पर्व विशेष रूप से यीशु मसीह के पुनरूत्थान जो एक ऐतिहासिक घटना इसे लेकर मनाया जाता है । पूरे विश्व में आज के दिन मसीही इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। पवित्र शास्त्र बाइबल में बताया गया है कि यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया और वो तीसरे दिन जी उठे। आज के दिन युवाओं, महिलाओं तथा सभी विश्वासियों ने मिलकर गीत गाया। विशेष प्रार्थना किए गए। कोयर दल की अगुवाई में सभी गीतों को गाया गया। सभी विश्वासियों ने एक दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। मौके पर उपदेशक द्वारा कहा गया कि यीशु ने कहा है की पुनरूत्थान और जीवन मैं हूं, जो मुझ पर विश्वास करेगा वह अनन्त जीवन पायेगा। ईस्टर संडे की पूरी व्यवस्था लूथरन यूथ इन सोशल एक्सन लाइंस द्वारा किया गया इनके द्वारा आराधना संचालन में सहयोग किया। इस अवसर पर सुमन टोप्पो, पावन एक्का, अमरनाथ लकड़ा, जयवन्त मिंज, शबनम मिंज, विजय लकड़ा, मनोरमा एक्का, पूपेन एक्का, जयवन्त लकड़ा, विशाल डुंगडुंग, रूचि तिर्की, खुशबू बाड़ा एवं सैकड़ों विश्वासी उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *