राज्य सरकार हटाओ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय भाजपाइयों ने की बैठक

लोहरदगा । सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप प्रखंड मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश कमिटी के निर्देश पर आगामी 11 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत किया गया। आयोजित बैठक में जिला स्तर के भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष हर्षनाथ महतो एवं प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी शामिल थे। आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश कमिटी द्वारा झारखंड राज्य के वर्तमान सरकार हेमंत सोरेन को हटाने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने को लेकर भाजपा पार्टी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताते हुए जिला के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने कहा राज्य हित में कार्य को सफल बनाने में तमाम जिला प्रखंड व पंचायत स्तर के पार्टी कार्यकर्ता का सहयोग अनिवार्य है। अपील करते हुए भारी संख्या में रांची के लिए प्रस्थान करने पर जोर दिया गया। साथ ही बैठक के दौरान कार्यकर्ता संगठित एवं विस्तार को लेकर चर्चा भी की गई। वहीं 2024 के चुनाव की तैयारियां को लेकर रणनीति भी तैयार किया जा रहा है।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *