अभाविप ने चलाया छात्रा महिला जागरूकता अभियान

लोहरदगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा मंगलवार को छात्रा महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला थाना प्रभारी किरण पण्डित उपस्थित हुई. उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई युवक उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो छात्राएं इस बात का विरोध करें, उनके खिलाफ आवाज उठाएं, इससे महिलाओं के शोषण में कमी आएगी। उन्होंने मोबाइल का उपयोग शिक्षा के लिए कैसे करें इसके लिए भी छात्राओं को विस्तृत रूप से समझाया। उन्होंने बताया कि आज के समय में शिक्षा ही जरूरी है और शिक्षा नहीं तो कुछ भी नहीं है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है उन्होंने हमारे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जीवनी पर भी प्रकाश डाला और उनसे प्रेरणा लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित भी की. मौके पर ज्ञान कोचिंग सेंटर के संचालक ज्ञान मुंडा ने छात्राओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख छवि सिंह ने कहा कि अपने जीवन में सही तरह से लाइफ जीने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अंकित कुमार, जिला संयोजक सीताराम उराव, कॉलेज मंत्री दिव्या कुमारी, शिवानी कुमारी प्रिया कुमारी, मौसमी कुमारी, संस्कृति कुमारी, बसंती कुमारी निधि, बखला, बीजो बखला आदि दर्जनों छात्रायें उपस्थित थी।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *