स्टेयर्स नेशनल कराटे चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे लोहरदग़ा के खिलाड़ी

लोहरदग़ा। भारतीय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के तहत स्टेयर्स फाउंडेशन द्वारा आगामी 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित स्टेयर्स नेशनल कराटेचैंपियनशिप में लोहरदग़ा के 23 खिलाड़ी झारखंड के प्रतिनिधित्व करेंगे। पहली बार नई दिल्ली के इंद्रा गाँधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2023 में झारखंड के अलग – अलग जिलों से कुल 68 क्राटेकारो का चयन हुआ है. जिसमे 23 सिर्फ लोहरदगा जिले से हैं। जिसमे बालिका वर्ग में अंडर 13 में प्राची कुमारी, आसी अदिति करकेटा, सोनिका कुमारी, रोली कुमारी, और नैना कुमारी, अंडर 16 में पल्लवी कुमारी, अमीसा कुमारी, मरियम प्रवीण, तृषा उराव, चन्द्रमुनी कुमारी, अलीशा टोप्पो, स्वीटी मुण्डा और सरस्वती कुमारी, अंडर 18 में गीतांजलि उराव और सरस्वती कुमारी तथा सीनियर 18+ में अंजलि कुमारी का चयन हुआ है. वंही बालक वर्ग में अंडर 12 में अभिषेक उराव अंडर 14 में अंशु उराव, मिहिर त्रिपाठी, नितेश उराव, अंडर 17 में प्रिंस प्रकाश, जीवन कुजूर और सीनियर 18+ में नितेश कुमार सिंह शामिल हैं। जिला कराटे संघ लोहरदगा के अध्यक्ष सेंसई अमित सिंह ने बताया कि पहली बार होने वाली निशुल्क प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर स्वर्ण तथा रजत पदक विजेता ही खेल पाएंगे। सभी खिलाड़ी 13 अप्रेल को लोहरदगा से रवाना होंगे। सीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीडीओ मनोरंजन कुमार, संघ के सचिव लाल प्रकाश नाथ सहदेव, उपसचिव सूरज प्रकाश, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष चंद्रगुप्त महली तथा लोहरदगा जिला के गणमान्य नागरिकों ने इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए कोच अमित कुमार सिंह और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी हैं।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *