स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकादमी में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

लोहरदगा। स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकादमी मसमानो विद्यालय परिसर में गुरुवार को चौथा वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची सेवन स्टार्स अकादमी के निदेशक बिन्देश्वर उराव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथिओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, जलेबी रेस, बिस्कुट रेस, रीले रेस, जमपिंग रेस, ऊँची कूद, लम्बी कूद, कंगारू रेस, बेक रेस, बैलून रेस, वन लेग रेस, 3 लेग रेस, केला ईटिंग रेस, चम्मच रेस, सुई धागा रेस, थिंग्स कॉलेक्टिंग रेस, वाटर बॉटल फिलिंग रेस आदि शामिल थे। प्रतियोगिता के समापन अवसर विजेताओं को मेडल, सील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक ममता उराँव ने 8 मेडल, अरबिन्द महतो ने 7 मेडल एवं आर्यन साहू ने 5 मेडल जीता और शेष बच्चों ने दो, तीन तो कोई चार मेडल प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य नंदन कुमार ने किया। मौके पर प्रमोद उराँव, स्वामी जी, अभय महतो, आशुतोष राम, रामकेश्वर साहू, विनय राम, बबलू उराव, संजय पाण्डेय, संतोष उराव, कंचना सरोज, सुषमा देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, जीवन साहू तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *