लोहरदगा। गत दिनों रांची में सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस के बर्बर कार्रवाई के विरोध में बुधवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा अटल भवन से हेमंत सरकार का शव यात्रा निकालते हुए बरवा टोली चौक में पुतला दहन किया गया। मौके पर ठकुराइन तालाब स्थित अटल भवन से हेमंत सरकार की शव यात्रा निकालते हुए मुख्य पथ, अपर बाजार, महावीर चौक, ईस्ट गोला रोड होते हुए नगर मंडल के कार्यकर्ता बरवा टोली चौक पहुंचे जहां पर झारखंड सरकार की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए हेमंत सोरेन का झारखंड सरकार का पुतला फूंका गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अमरेश भारती ने कहा कि भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में झारखंड सरकार की हेमंत सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर कराई गई लाठीचार्ज , वाटर कैनन का प्रयोग व आंसू गैस का किया गया प्रयोग सरकार की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसी घटना के विरोध में आज सरकार की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर विरोध जताते हुए झारखंड सरकार का पुतला फूंका गया है। मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, श्री चंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, नगर अध्यक्ष अमरेश भारती, राजकिशोर महतो, राजकुमार वर्मा, ओम गुप्ता, अनिल उराँव, अजय मित्तल, संजय वर्मन, उमेश कांस्यकार, अशोक कांस्यकार समेत भाजपा नगर मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा नगर मंडल ने निकाली झारखण्ड सरकार की शव यात्रा
