लोहरदगा। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. चित्र में पुष्पार्चन के बाद विद्यालय के प्राचार्य एसके झा ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वास्तव में भारत के रत्न थे। स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी और विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान बना कर उन्होंने संपूर्ण भारत वासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया. ऐसे महान विभूतियों की जीवनी निश्चित रूप से हमें पढ़नी चाहिए और उनके बताए मार्गों पर चलकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की आराध्या लकड़ा, ऋषभ प्रसाद, चंद्रिका देव भगत, मधु, दिव्यांशु, रमजा अली खान, आराध्या आदि ने भी भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
जीटीपीएस में मना अंबेडकर जयंती
