लोहरदगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाल विभाग द्वारा चलाए गए अभियान अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं। इस अभियान से प्रभावित हो और उसे बढ़ावा देते हुए अपने समाज के बच्चे इसे एक अभियान के तरह पालन कर रहे हैं। जिसकी आज एक झलक देखने को मिली. ईस्ट गोला स्थित रवि अग्रवाल की पुत्री अनन्या कुमारी ने अपने जन्मदिन पर रामपुर स्थित खकपरता मंदिर में चंदन का पौधा लगाकर अपने जन्मदिन पर अपने जीवन की नई शुरुआत की और उन्होंने यह बतलाया की जिस तरह आए दिन पेड़ पौधों को काटा जा रहा है, उसके प्रभाव से हमारे प्रकृति में क्षति पहुंच रही है, ओजोन लेयर का प्रभाव घातक कर रहा है, पर्यावरण अशुद्ध हो रहा है, इन सब से बचने के लिए हम सभी को एक पौधा अपने जन्मदिन पर अवश्य लगाना ही चाहिए।
अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं अभियान के तहत अनन्या ने खकपरता में की पौधरोपण
