लोहरदगा। गुमला जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चुमनू उरांव का गत रात्रि आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में किया गया। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति को ले 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही उनके निधन पर कांग्रेसियों ने कहा कि चुमनू उरांव कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत आधारस्तंभ थे. वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ जुझारू और कर्मठ नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, प्रदेश प्रतिनिधि अजय सहदेव, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जयसवाल, शाहिद अहमद बेलू, सदरुल अंसारी, कुणाल अभिषेक, मुस्ताक अहमद, यूनुस अंसारी, विनोद सिंह खेरवार, सुशीला देवी, अमृता उराव, संतोष महतो, जफर इमाम, मुकेश कुमार सिंह, सोहराब अंसारी, हबीब खान, मदन प्रसाद, शेख सादीक, मोहम्मद आजम आदि उपस्थित थे।
गुमला जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
