सेन्हा सेन्हा थाना क्षेत्र में आगामी 23 अप्रैल को विशेष समुदाय द्वारा ईद पर्व मनाया जाना है। जिसको लेकर क्षेत्र में अमन चैन बहाल एवं सौहार्द कायम रखने को लेकर थाना परिसर सेन्हा में शांति समिति का बैठक आहूत किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अंचलाधिकारी विजय कुमार ने देते हुए कहा कि सेन्हा अंचल क्षेत्र में विशेष समुदाय के द्वारा ईद पर्व मनाया जाएगा। और पर्व भाईचारे का त्योहार है। जिसमें अमाम जनता का सहयोग सुनिश्चित को लेकर तथा पर्व के दौरान विधिव्यस्था एवं समस्या निदान को लेकर थाना परिसर में बुधवार को समय 3 बजे एक आवश्यक बैठक शांति समिति का रखा गया है।