लोहरदगा। ईद त्योहार को ले सेन्हा थाना परिसर में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक आयोजित हुई। प्रखण्ड के गणमान्य लोगों के साथ अंचलाधिकारी विजय कुमार ने बैठक कर विधि व्यवस्था एवं ईद के नमाज अदा करने पर चर्चा किया गया। त्योहार के दौरान शांति व सौहार्द के साथ मनाने की बात कहीं गई। साथ ही बताया गया की सेन्हा प्रखंड के सेन्हा, अर्रू बांध टोली और उगरा में ईदगाह में ईद का नमाज अदा होगी बाकी जगहों पर मस्जिद में नमाज अदा किया जाएगा। शांति समिति बैठक के दौरान विधी व्यवस्था को लेकर विस्तार पुर्वक चर्चा करतें हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं सीओ विजय कुमार ने कहा कि जिस तरह सभी समुदाय के सहयोग से सभी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ है। इसी तरह ईद में भी हम सभी आपसी भाईचारगी से त्योहार मनाएं। इस बैठक में अंचलाधिकारी विजय कुमार, प्रमुख फुलझरी उरांव, उप प्रमुख पौल पन्ना, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, सेन्हा मुखिया धनबाज उरांव, मुर्की मुखिया कमला देवी, तोडार मुखिया शोभा देवी, सेन्हा पंचायत समिति सदस्य प्रीति देवी, फजल अब्बास, गुजरात खान, अजय सोनी, शौकत अंसारी, इम्तियाज अंसारी, कसमुल अंसारी, दिनेश साहू, शमशेर अंसारी, रवि साहू, विकास सिंह सहित गणमान्य व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
ईद को ले सेन्हा में हुई शांति समिति की बैठक
