सेन्हा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा जंगल में दो बाइक के टक्कर से चार लोग घायल हो गया। घायलों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा, अंचलाधिकारी विजय कुमार एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया। घायल की पहचान उगरा निवासी जमरुद्दीन अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र सलमान अंसारी, कुंदगड़ी निवासी बिरसा उराँव के 28 वर्षीय पुत्र सुमेश्वर उराँव, कल्हेपाट निवासी चन्द्र उराँव के 27 वर्षीय पुत्र, संतोष उराँव तथा स्व0 बिरिया उराँव का 32 वर्षीय पुत्र तेतरू उराँव के रूप किया गया। बताया जाता है कि दोनो बाइक के आमने सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए. सभी को हल्की चोटें आई है। बताया जाता है कि बाइक स्प्लेंडर प्लस पर तीन लोग सवार हो लोहरदगा से कुंदगड़ी आ रहा था। वहीं विपरीत दिशा से बाइक सिटी 100 लोहरदगा जा रहा था कि दोनो बाइक चालक का नियंत्रण हटाते ही आमने सामने टक्कर हो गया। जिसमें चार लोग घायल है। इलाज के उपरांत चिकित्सको ने बताया कि सभी खतरे से बाहर है।
दो बाइक की टक्कर में चार लोगों को आई चोट
