कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीराम यज्ञ प्रारम्भ

सेन्हा। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत स्थित मेढो ग्राम में अक्षय तृतीया के पवन अवसर पर कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय श्रीराम यज्ञ प्रारम्भ किया गया। आयोजित कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मेढो स्थित हनुमान मंदिर से आरम्भ हुआ, जो कोयल नदी तट पहुंच वरुण का आवाहन कर गंगा पूजन और आरती के उपरांत नदी से जल उठाकर मंदिर तक लाया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान रविन्द्र सिंह कलश यात्रा के दौरान लुढ़कते हुए नदी तट तक पहुंचे और नदी से पुनः लुढ़कते हुए ही मंदिर प्रांगण वापस आए। यज्ञाचार्य सूर्यनारायण पाठक ने बताया की कलशयात्रा के साथ यज्ञ प्रारम्भ हो गया है. आज पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश वेदी पूजन और महाआरती की जाएगी. उसके पश्चात 36 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारम्भ किया जायेगा। 24 अप्रैल को मंडपस्थ देवताओं का पूजन और संध्या मे महाआरती की जाएगी। यज्ञ के तीसरे दिन मंडपस्थ देवताओं का पूजन, अखंड हरिकीर्तन का समापन, हवन, पूर्णाहुति और महाआरती के साथ यज्ञ की समाप्ति की जाएगी। यज्ञ के मुख्या यजमान रविन्द्र सिंह ने बताया की 1997 से प्रत्येक वर्ष जन कल्याण के लिए यज्ञ करते है। बताते हुए कहा कि कोरोना काल में दो वर्ष यज्ञ का आयोजन नहीं हो पाया था। यज्ञ के दौरान प्रत्येक दिन भंडारा चलता रहेगा। जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त यज्ञ स्थल पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का भागीदार बने।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *