डीएवी विद्यालय में अर्थ दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

लोहरदगा: एमबी डीएवी विद्यालय में प्राचार्य जीपी झा के मार्गदर्शन में पृथ्वी दिवस पर सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन कुमार पात्रों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। मौके पर कहा गया कि हमारी पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का पृथ्वी पर बने रहना अति आवश्यक है। धरती पर मनुष्य की स्वार्थ पूर्णता, आधुनिकता तथा औद्योगिकरण की होड तथा लापरवाही के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। सर्वप्रथम इस समस्या की ओर सभी का ध्यान केंद्रित करने वाले यूएसए के गेलाॅर्ड नेल्सन थे। उन्हीं के जन्म दिवस के अवसर पर पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। प्राकृतिक धरोहर तथा प्राकृतिक संतुलन के विचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के मध्य पौधों तथा पेड़ों का रूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसका शीर्षक ‘धरती माता का बचाव’ था। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी मेंअनुराज कुंडू, अलीशवा अहमद, दिव्यांश कुमार, समृद्धि कुमारी, विवान राज, कक्षा यूकेजी में अथर्व कृत, अलिका अम्बर, कश्वि कुमारी, निधि कुमारी,काव्या तरुशि तथा कक्षा प्रथम में शिवाय सिंह, शिवांश शर्मा, प्रयांस वर्मा, अनुश्री लकड़ा, आराधना केरकेट्टा, आरोही वर्मा, आकंछा कच्छप, कृश गुप्ता, वैशनवी कुमारी, काव्या गोयल, कक्षा द्वितीय में हेमांगी नाग, विशेष प्रकाश, मान्या राज, नव्या तरुषी, कोमल कुमारी, अनन्या कुमारी, प्रिंस कुमार, अयांश गुप्ता, अनुपम राज, हर्षित राज, प्रिंसेस भव्या सिंह, मास्टर यश कुमार साहू, मास्टर रीत कुमार आदि ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पात्रों, संगीता मित्तल, सोमिता दास, रजनी प्रसाद व श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *