20 सूत्री टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण स्वास्थ्य सहित समस्याओ का लिया जायजा

सेन्हा। सेन्हा प्रखंड मुख्याल स्थित संचालित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय का 20 सूत्री टीम ने निरीक्षण कर चिकित्सा संबंधित एवं समस्या की जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ0 दिव्या निशि से ली। साथ ही विशेष कर एंटी रेविस इंजेक्शन के बारे में जायजा लिया गया। तथा साफ सफाई का भी अवलोकन किया गया। 20 सूत्री निरीक्षण टीम को समस्या से अवगत कराते हुए चिकित्सा प्रभारी दिव्या निशि ने बताया कि अस्पताल में एक ही एंबुलेंस होने के कारण आए दिन समस्या होती है। कहा कि इस संदर्भ में विभाग को अवगत कराया जा चुका है। वहीं चालक सहित एंबुलेंस मुहैया कराने की बात कही गई. साथ ही बिजली समस्या से भी अवगत कराया गया। वहीं गठित 20 सूत्री टीम में उपाध्यक्ष राजकिशोर राम, सदस्य फिरोज अंसारी, अख्तर अंसारी, नवल सिंह के साथ पशुपालन विभाग से प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान स्वाथ्य संबंधित जायजा लेते हुए शौचालय का भी जायजा लिया गया। जो एक माह से खराब होने के कारण बन्द पड़ा है। जिसे अभिलम्ब ठीक करवाने का टीम के द्वारा अपील किया गया।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *