बरही / हज़ारीबाग़ । केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का आगमण बरही एनएच डाक बंगला के सर्किट हाउस में हुआ। जहां बरही के सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें बुके देकर स्वागत कर विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होनें आश्वस्त किया कि बरही विस के पूर्व विधायक मनोज यादव की अगुवाई में उक्त समस्या का संबंधित विभाग से वार्ता कर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। बरही प्रखण्ड के श्रीनगर के विस्थापितों ने उनसे मिलकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा गांव विस्थापित रहने से उन्हें सरकारी सुविधा के अलावा उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से क्षति हो रही है। जिस पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उन्हें आश्वस्त किया कि बहुत जल्द डीवीसी के वरीय पदाधिकारियों के साथ डीवीसी के द्वारा त्रिपक्षीय बैठक होना है। बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में यहां के विस्थापितों की आवाज को उनतक पहुंचायी जाएगी और उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी प्रमण्डल प्रभारी किशुन यादव ने उन्हें बताया कि बरही में एक भी महिला कॉलेज नही है। जिसके कारण यहां की बच्चियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि बरही के पूर्व विधायक के नेतृत्व में बहुत जल्द महिला कॉलेज निर्माण को लेकर राज्यपाल से मिलकर उक्त प्रस्ताव को रखा जाएगा। मौके पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, भुनेश्वर पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी प्रमण्डल प्रभारी किशुन यादव, सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, पम्पम कुमार, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, सहदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बरही एनएच डाक बंगला में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
