मुखिया के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

लोहरदगा। कुडू प्रखण्ड के टाटी पंचायत के मुखिया बन्दे उरांव के आकस्मिक निधन पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरा दुःख व्यक्त की है। बन्दे उरांव सामाजिक और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। हमेशा लोगों के सुख दुःख में बढ़ चढ़ हिसा लेते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिला अध्यक्ष सुखैर भगत और कुडू प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तनवीर गौहर, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष बासुदेव उरांव, सचिव राजू उरांव, उपाध्यक्ष मुखिया अनिल उरांव, मुखिया, दिलीप कुमार, सुषमा देवी मुखिया कुडू, दसमती उरांव मुखिया चंदलसो, ललिता उरांव मुखिया उदुमुदु, सुखमणि उरांव, मुखिया कोलसिमरी, चिमनी टोप्पो, मुखिया काकरगढ़, खुर्शीद खान आदि टाटी स्थित उनके आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *