लोहरदगा। गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों को चरित्रवान, बलवान एवं संस्कारवान बनाने के पवित्र उद्देश्य को लेकर झारखंड एवं समीप के सुयोग्य शिक्षकों की देखरेख में सात दिवसीय युवा चरित्र निर्माण शिविर आगामी 9 मई से 15 मई तक आयोजित है। इस संबंध में गुरुकुल के आचार्य शरचचंद्र आर्य ने बताया कि शिविर में 15 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा भाग ले रहे हैं। शिविर में शारीरिक, आत्मिक, बौद्धिक विकास हेतु योगासन, प्राणायाम, दंड बैठक, लाठी तलवार चलाना, जूडो कराटे तथा अन्य शारीरिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं विभिन्न विषयों में पारंगत विद्वानों के द्वारा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय, सामाजिक तथा समसामयिक विषयों पर उद्बोधन भी होगा। शिविर के आयोजन के लिए आचार्य शरचचंद्र आर्य के अलावे महामंत्री गणेश कुमार शास्त्री, बौद्धिक अध्यक्ष सोमनाथ शास्त्री, प्रधान व्यायाम शिक्षक आशीष कुमार आर्य, सह बौद्धिक अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र कुमार मेहेर, संगठन मंत्री भूषण प्रसाद, शिविर प्रबंधक महादेव आर्य, व्यायाम शिक्षक अर्जुन देव आर्य, कोषाध्यक्ष संजय चंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अभय भारती, उपसंचालक परमेश्वर शास्त्री, व्यायाम शिक्षक किशन कुमार शास्त्री समेत मनीष शास्त्री, अविनाश चंद्र शास्त्री, वेद प्रकाश शास्त्री, कपिल देव पंडित, राजवीर चौधरी, विजय आर्य, पंकज यादव, दीपक शास्त्री, शिवराज विजय, मनोज शास्त्री, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, सुरेश शास्त्री, बिंदेश्वर शास्त्री, महेश आर्य, खुशी भारती, रिंकू कुजूर, रीना कुमारी समेत आसपास के सामाजिक व्यक्तित्व सहयोग कर रहे हैं।
सात दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का हुआ आयोजन
