लोहरदगा। सदर प्रखंड के हेंदलासो में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हो गया। बुधवार को आवाहित देवी देवताओं का पूजन, शुभ पुष्पाधिवास, हवन, प्राण प्रतिष्ठा, श्रृंगार आरती, पुष्पांजलि, पूर्णाहुति, क्षमा प्राथना, यज्ञ विसर्जन, अखंड हरिकीर्तन व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर यज्ञाचार्य पं रमेश देव पौराणिक, अनुप देव पौराणिक, पवन नाथ मिश्रा, उमेश नाथ मिश्रा, दिनेश देव पौराणिक ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में लाल चंद्र किशोर नाथ शाहदेव, लाल मनोज नाथ शहदेव, लाल नवल नाथ शाहदेव, लाल राजेश्वर नाथ शाहदेव, लाल बलराम नाथ शाहदेव, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, लाल कृष्ण मुरारी नाथ शहदेव, लाल सूरज नाथ शाहदेव सहित गोविंद मांझी, सुनील वर्मा, प्रसाद साहू, सचित वर्मा, अभय वर्मा, मनीष ठाकुर, पवन ठाकुर, विवेक, रितिक, रवि लाल, टिंकू चौधरी, रिंकू ठाकुर, दीपक लाल, शंकर शाह देव शामिल थे।
पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न
