लोहरदगा। एमएलए वुमेन कालेज लोहरदगा की 53 छात्राओं ने इंटर साइंस परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। श्रेया राज 453 अंक 90.6 प्रतिशत लाकर कालेज टापर बनीं। अन्नपूर्णा यादव 443, स्मृति गर्ग 440, दीपा कुमारी 422, भूमिका कुमारी 404, खुशी मित्तल 400, साक्षी पाठक 398 अंक लाकर कालेज की टापर्स में स्थान बनाने में कामयाब रहीं। लोहरदगा रघुनंदन लेन निवासी विनय कुमार प्रजापति और गीता देवी की बेटी श्रेया ने अंग्रेजी में 97, भौतिकी में 91, रसायन में 85, गणित में 96 और अर्थशास्त्र में 84 अंक प्राप्त किया है। श्रेया यूपीएससी पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। अन्न्पूर्णा कैरो प्रखंड के सढ़ाबे निवासी सत्यनारायण यादव और उर्मिला देवी की बेटी है। इसने अंग्रेजी में 91, भौतिकी में 84, रसायन में 85, गणित में 98 और अर्थशास्त्र में 85 अंक प्राप्त किया है। स्मृति गर्ग तिवारी दूरा निवासी कुमुद प्रसाद अग्रवाल और नीलम अग्रवाल की पुत्री है। स्मृति ने अंग्रेजी में 93, भौतिकी में 87, रसायन में 77, गणित में 95 और अर्थशास्त्र में 88 अंक हासिल किया है। स्मृति गणित की शिक्षिका बनना चाहती हैं।कालेज के प्रिंसिपल प्रो स्नेह कुमार ने सभी सफल छात्राओं को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।
90.6 फीसदी अंक लाकर श्रेया राज वुमेन कालेज साइंस टापर बनीं
