सुदेश महतो के लोहरदगा आगमन को ले तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता

लोहरदगा। लोहरदगा जिला आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में विशेष रुप से लोहरदगा विधानसभा प्रभारी निरू शांति भगत उपस्थित रही। इस अवसर पर पार्टी द्वारा आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में बताते हुए ओम प्रकाश भारती ने कहा कि आगामी माह में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का आगमन लोहरदगा में होना है. इसके लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में अभी से जुट जाएं। विधानसभा प्रभारी निरू शांति भगत ने कहा कि आप सभी पार्टी के वफादार सिपाही हैं आप के दम पर ही आने वाले समय में हम आजसू का विजयी झंडा लहराने में कामयाब होंगे। केंद्रीय सचिव अरविंद यादव ने कहा कि हम संगठन का विस्तार करते हुए पंचायत बुथ एवं प्रत्येक चूल्हा तक पहुंचने का कार्य करें। जिला महासचिव विलियम कुजूर ने कहां कि कार्यकर्ता सुनियोजित तरीका से कार्य करें, कामयाबी निश्चित मिलेगी। बैठक में संगठन के विस्तार हेतु लोहरदगा जिला में रहने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य को एवं जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर विशेष जिम्मेदारी देते हुए प्रभारी बनाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सर मीडिया प्रभारी रामचंद्र जी ने बताया कि भंडरा प्रखंड के लिए देवेंद्र साहू पंकज मिश्रा दिलीप साहू एवं प्रदीप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। कुडू प्रखंड के लिए लाल गुडडू नाथ शाहदेव, प्रदीप ठाकुर, मुन्ना अग्रवाल, राजेंद्र लोहरा, लाल विजय लाल पंचम नाथ शाहदेव, अवधेश, पार्षद सलीम पांडे, कंचन राम एवं गुड्डू खान कैरो प्रखंड के लिए अरविंद यादव, विपिन सिंह एवं अवध साहू जिसको प्रखंड के लिए सूरज अग्रवाल राजू गुप्ता, अरविंद पाठक, संजू सिंह, सीताराम उरांव, कुलेश्वर साहू, नंद किशोर साहू एवं हरि महली पेशरार प्रखंड के लिए नीरू शांति भगत, अंजू देवी, परमेश्वर उरांव, और पारसनाथ भगत लोहरदगा प्रखंड के लिए विलियम कुजुर, शाहिद अंसारी, नरेश साहू, भैयाराम उरांव, विश्वनाथ भगत, शमीम अंसारी और मुरारी कुमार लोहरदगा नगर के लिए राम नारायण प्रसाद, सरवर खान, सुरेंद्र साहू और विनोद टमेड़ा सेन्हा प्रखंड के लिए रामनंदन साहू और अमानत अंसारी को प्रभारी बनाया गया. इसके अतिरिक्त जिला महिला अध्यक्ष अनिता साहू एवं सचिव सरस्वती देवी को विशेष रूप से महिलाओं की एक टीम बनाकर जिला के सभी प्रखंडों में दौरा कर सशक्त महिला टीम बनाने का निर्देश दिया गया. बैठक में विशेष रूप से केंद्रीय महिला प्रवक्ता अंजू देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहिद अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष संजू सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, मुन्ना अग्रवाल, सरवर खान, नरेश साहु, कुडू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष आकाश यादव, कैरो प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर भगत, किस्को प्रखंड अध्यक्ष सचरवा किसान, मंजूर अंसारी, कबीर अंसारी, सरस्वती देवी, विजय कुमार, अश्विनी यादव, चिलुगु भगत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *