लोहरदगा। कैरो आजसू पार्टी के द्वारा कैरो प्रखण्ड के हनहट पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कार्यक्रम बुधवार को केन्द्रीय सचिव सह कैरो प्रखण्ड प्रभारी अरविंद यादव के अगुवाई में हुई। इस दौरान पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की मजबूती की चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए अरविंद यादव के द्वारा कहा गया आजसू पार्टी हर हमेशा गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए शुरू से तत्पर रहती रही है। और आगे भी हमेशा आपके साथ रहेगी। उन्होंने कहा लोहरदगा जिला में होने वाले आगामी जन पंचायत कार्यक्रम में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर ग्राम प्रभारी का भी चयन किया गया। जिसमें ग्राम हनहट का प्रभारी महादेव उरांव व तोडांग गांव का प्रभारी तिरंगा उरांव को बनाया गया। इस मोके पर प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर भगत विपिन सिंह, संजय साहू, सुनील यादव, रमेश रविदास, तिरंगा उरांव, महादेव उरांव, परना उरांव, अरविंद उरांव, विश्वनाथ उरांव, कार्तिक उरांव, मंटू उरांव, रामजीत उरांव, सीतामुनी उरांव, सुमित्रा उरांव, धुरी उरांव, जगमुनी उरांव, सुम्मरी उरांव माको उरांव आदि लोग उपस्थित थे।
आजसू पार्टी द्वारा हनहट पंचायत में बनाया गया ग्राम प्रभारी
