लोहरदगा l आजसू पार्टी लोहरदगा जिला के महासचिव सह लोहरदगा प्रखंड के जन- धन संग्रह योजना प्रभारी विलियम कुजूर एवं प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र उरांव के नेतृत्व में लोहरदगा प्रखंड के कुटमू फेकुवाटोली में बैठक कर 18 लोगों को आजसू पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया| जिनमें चरकु उरांव,नारो उरांव, सुनता उरांव, राजेश उरांव, बुधवा उरांव,चरवा उरांव, विनोद उरांव, श्याम उरांव, बन्धु उरांव,नंदन उरांव दुर्गा उरांव, राजेंद्र उरांव, अर्जुन उरांव, अर्जुन उरांव, बंदे उरांव, आदि प्रमुख हैं | इस अवसर पर नए सदस्यों को बधाई देते हुए जिला महासचिव विलियम कुजूर ने कहा कि आजसू झारखंड की माटी की पार्टी है, आंदोलनकारियों की पार्टी है| झारखंड में एकमात्र आजसू ही ऐसी पार्टी है जो गरीब -गुरबों का ध्यान रखती है और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने का काम करती है | उन्होंने कहा कि आप सभी ऊर्जावान साथियों के आजसू पार्टी में आने से निश्चित रूप से आजसू पार्टी मजबूत होगी|
18 लोगों को आजसू पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया
