सेन्हा/लोहरदगा l मध्याहन भोजन विद्यालय छुटी के बाद बच्चों के बीच करने होने की बात प्रकाश में आया और विद्यालय के शिक्षक रसोइया को निर्देश दे अपनी जिमेवारी से वंचित हो जाते है। यह मामला सेन्हा प्रखंड अंतर्गत पारही मध्य विद्यालय में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार बता दें कि शुक्रवार को निधारित समय से विद्यालय खोला गया और समय के अनुसार बन्द भी किया गया परंतु बच्चों के लिए मध्याहन भोजन के समय बच्चों के बीच खाना वितरण नही किया जाता है। विद्यालय बन्द होने के उपरांत ही बच्चों के बीच मध्याहन भोजन रसोइया द्वारा दिया जा रहा है। जिसकी सूचना प्रबंधन समिति अध्यक्ष को मिलते ही जायजा लेने पहुंचा तो नजारा बिल्कुल साफ साफ देखने को मिला। वहीं शिक्षक विद्यालय से गायब पाया गया। इस सन्दर्भ में रसोइया से पूछे जाने पर गैस चूल्हा खराब होने की बात बताते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया गया। जबकि इसकी सूचना पर पूर्व बीस सूत्री समीक्षा के दौरान अध्यक्ष के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से विद्यालय को लेकर सवाल किया गया था। उसके बाबजूद विद्यालय में सुधार नही किया गया। और बच्चों को समय पर मध्याहन भोजन से वंचित रख छुटी के समय दिया जाता है। जिससे बहुत से बच्चे निरास हो घर चले जाते हैं। इस तरह के मामले से यह प्रतीत होता है कि जितने बच्चे छुटी के बाद रुकते हैं उतना ही का भोजन दिया जाता है। और बाकी बच्चों का रजिस्टर पूर्ति कर बंदर बांट किया जाता है।
विद्यालय में बच्चों को मध्याहन भोजन छुटी के बाद शिक्षक नदारत
