सेन्हा/लोहरदगा। जेएमएम प्रखंड कमिटी पुनर्गठन कार्यक्रम जिला अध्यक्ष के मौजूदगी में रविवार को सेन्हा स्थित बेसिक स्कूल मैदान में सम्पन्न पार्टी कार्यकर्ताओं के सहमति से किया गया प्रखंड कमिटी का घोषणा सेन्हा प्रखंड स्थित बेसिक स्कूल मैदान में जेएमएम प्रखंड कमिटी पुनर्गठन व विस्तार कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मोजमिल अंसारी के मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहमति से सम्पन्न हुआ। जानकारी के अनुसार बता दें कि आयोजित पार्टी विस्तार कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम एवं समानित सदस्य तथा कार्यकर्ताओं द्वारा जेएमएम जिला अध्यक्ष एवं पदेन पदाधिकारी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वगत कार्यक्रम के उपरांत जेएमएम प्रखंड कमिटी का चयन किया गया। चयनित कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार का नाम प्रस्तवा में आने के उपरांत कराया गया वोटिंग जिसमें प्रखंड अध्यक्ष जय तिर्की,उपाध्यक्ष महेश उराँव,नईम अंसारी,सचिव अख्तर अंसारी सह सचिव जयदेव उराँव को सहसमती से बनाते हुए घोषणा किया गया। साथ ही चयनित प्रखंड कमिटी के सदस्यों से पार्टी विस्तार एवं कार्यकर्ताओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रखंड व पंचायत में पार्टी विस्तार पर जोर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोजमिल अंसारी ने कहा संगठन को चलाने के लिए अविभावक की जरूरत होती है। जो कमिटी के विस्तार करने में योगदान दे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करने का कार्य करते हैं। प्रखंड चयनित कार्यक्रम में जिला कमिटी सचिव अनिल उराँव,केंद्रीय सदस्य समद अंसारी,बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजकिशोर राम,समानित सदस्य अख्तर अंसारी,देवकी उराँव,पार्टी कार्यकर्ता रियाज खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
आयोजित जेएमएम पुनर्गठन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने प्रखंड कमिटी का किया घोषणा
