लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन पुराना शुक्र बाजार टाउन हॉल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिला कांग्रेस के संयोजक कालीचरण मुंडा एवं जिला समन्वयक रमेश कुमार चीनी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला में संगठन को सशक्तिकरण करने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव चुनाव पूर्व घोषणा पत्र के क्रियान्वयन के लिए सुझाव जिला के ज्वलंत मुद्दों जिन्हें राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करना राज्य की गठबंधन सरकार की उपलब्धियों का जनता के बीच प्रचार प्रसार करना कांग्रेस पार्टी एवं वर्तमान गठबंधन को किस प्रकार और मजबूत बनाना एवं प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु सुझाव एवं तिथि निर्धारण करना था। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने कहा कांग्रेस संगठन के लिए एक-एक कार्यकर्ता अति महत्वपूर्ण है इन्हीं के बदौलत एमपी एमएलए बनाते हैं और सरकार भी बनाते हैं संगठन में कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान देना बड़े नेताओं का कर्तव्य है संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करना भी हम सभी कांग्रेसियों की जिम्मेदारी हैं वर्तमान झारखंड सरकार जन कल्याण और विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं कार्यकर्ता मुस्तैदी से इन योजनाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लागू करवाएं उन्होंने कहा कि गठबंधन के घटक दलों के साथ आपसी समन्वय बनाकर प्रदेश से लेकर जिला तक विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के संयोजक खूंटी के पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहा कि संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपनी भावनाओं को रखे हैं निश्चित रूप से मैं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को अवगत कराएंगे कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी संगठन के लिए कार्य करते हैं संगठन में कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। चुनाव पूर्व किए गए घोषणापत्र को लागू कराने की दिशा में कांग्रेस पार्टी गंभीर है। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला समन्वयक रमेश कुमार चीनी जिला अध्यक्ष साबिर खान, चैतू उरांव ,शकील अहमद, नेसार अहमद, जगदीप भगत ,प्रभात भगत, हाजी सिकंदर अंसारी, सत्यदेव भगत, सरिता देवी ,संगीता उरांव, डोमना उरांव, सदरुल अंसारी, सामूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, अनीस अहमद ,रविंद्र सिंह, जमील अंसारी ,विशाल डुंगडुंग ,आजाद खान, आफताब अंसारी, रमेश उराव ,सूरज मुंडा, प्रकाश उरांव ,मोबिन अंसारी, वीरेंद्र उरांव, वीरमत भगत, जयवंत कुजूर, बुधवा उरांव, शिव उराव, गणपत उराव, मंजन उरांव, बिरसु उरांव माहिर अंसारी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलीम अंसारी तनवीर गौहर फहद खान रंजन उराव लाल वीरेंद्र सहदेव सुशीला देवी अमृता भगत प्यारी उरांव बसंती उरांव लीला देवी आरती देवी सीमा परवीन कर्मवीर उरांव संदीप कुमार रौनक इकबाल असलम अंसारी संजर अंसारी कुलदीप उरांव कृष्णा उरांव बीगा पहान मुजाहिद अंसारी सनाउल्लाह अंसारी इंतखाब आलम तारीक अंसारी दीपक महतो रोहित प्रजापति मनोवर आलम समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस संगठन के लिए एक-एक कार्यकर्ता अति महत्वपूर्ण:धीरज प्रसाद साहू
