लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड के सभी प्रखंडों में कांग्रेसका संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उसी निमित्त कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में लोहरदगा प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संवाद कार्यक्रम में प्रखंड के प्रभारी प्रभात भगत ,लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू, वीरमत भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रभात भगत ने कहा कि बूथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होती है उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए तभी पार्टी मजबूत होगी। बूथ एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा लाई गई समस्याओं का निदान करना हम सबों को पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आज के संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा संगठन की मजबूती के लिए जो सुझाव दिए गए हैं उन सुझावों को जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया जाएगा। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि अविनाश पांडे के झारखंड प्रभारी बनने के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को कांग्रेस संगठन में जुड़ने का कार्य हम सभी करें । देश में मंगहाई चरम सीमा पर है जनता को जीना दुर्लभ हो गया है । महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करने की आवश्यकता है। बैठक में कबीर अंसारी ,विरमत भगत ,कुलदीप खाखा, रफीक अंसारी, निजाम अंसारी, परवेज अंसारी, शिवदयाल उराव ,नीरज टोप्पो, राम कुमार साहू, बबीता देवी, शशिकांत उरांव, विजय भगत, सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अविनाश पांडे के झारखंड प्रभारी बनने के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है :आलोक साहू
