लोहरदगा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के निमित्त मतदान कर्मियों एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु नदिया प्लस टू हिंदू उच्च विद्यालय, लोहरदगा के नौ कमरों में प्रशिक्षण कार्य दिनांक 28.04.2022 से 11.05.2022 तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण कार्य की तैयारियों का निरीक्षण आज उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग गरिमा सिंह द्वारा किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी लोहरदगा को निर्देश दिया गया कि दिनांक 26.04.2022 तक सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर उप विकास आयुक्त लोहरदगा को सूचित करेंगे। साथ ही, विद्यालय के प्राचार्य को भी अन्य सभी आवश्यक तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी लोहरदगा को समुचित मात्रा में जलपान, पीने का पानी, जनरेटर, प्रोजेक्टर, पंखा प्रशिक्षण से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।