सेन्हा/लोहरदगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विगुल बजते ही तैयारी में जुटे सभी प्रत्यासी वहीं निर्वाचन पदाधिकारी गाइडलाइन के अनुसार अपने कर्तव्य का किया पालन इसी के तहत पहला दिन मंगलवार को मुखिया पद के लिए 52 फार्म की विक्री हुआ जबकि 122 वार्ड सदस्य खरीदा फार्म सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पहले दिन मुखिया के लिए 52 नामांकन पत्र विक्री की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि इच्छुक प्रत्यासी नामांकन के लिए फार्म खरीदारी कर रहें है। और पहले दिन मुखिया पद के लिए डाडू पंचायत से एक प्रत्याशी सुनिल उरांव अपना नामांकन दाखिल किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दुतीय निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड सदस्य के लिए 122 नामांकन पत्र की विक्री किया गया है। जबकि पहले दिन 4 वार्ड सदस्य नामांकन दाखिल किया। बताते हुए उन्होंने कहा अलौदी पंचायत के वार्ड एक से भगवान दास ,डाडू पंचायत के वार्ड 12 से हबीबुल्ला अंसारी, तबरेज अंसारी और वार्ड 11 से जूही आफरीन शामिल हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्यासी काफी उत्साहित है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
मुखिया 52 और वार्ड सदस्य का 122 प्रपत्र हुई विक्री 1 मुखिया एवं 4 वार्ड प्रत्यासी ने किया नामांकन दाखिल
