सेन्हा/लोहरदगा l अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सेन्हा के आवेदन पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव में मुखिया पद पर नामांकन हेतु मुरकीतोड़ार पंचायत से फर्जी जाति प्रमाण पत्र सलंग्न कर नामांकन दाखिल करने के विरुद्ध करवाई हेतु सेन्हा थाना को सूचनार्थ किया गया। अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विजय कुमार के आवेदन के आलोक में सेन्हा थाना कांड संख्या 38/22 दिनांक 6 मई 2022 धारा 419,466,468,471,473,171 F,171 G,177,198 आई पी सी के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर प्रसाशनिक करवाई की जा रही है। बताया जाता है। कि प्रखंड क्षेत्र के मुरकीतोड़ार पंचायत अन्तर्गत मन्हे निवासी बन्धन भगत की पत्नी लीला देवी के द्वारा नाम निर्देशन क्रमांक संख्या 55 दिनक 30 – 4 – 2022 को सेन्हा अंचल कार्यालय में चुनाव के लिये पर्चा दाखिल किया गया था। उलेखनीय है। कि स्वहस्ताक्षरित जाति प्रमाण पत्र संख्या JH CST 2022/164255 दिनांक 21 – 4 – 2022 को प्रस्तुत किया गया था। जिस पर अंचलाधिकारी पेशरार जिला लोहरदगा से निर्गत था। परन्तु निर्गत करने वाले पदाधिकारी के नाम के स्थान पर वर्तमान अंचलाधिकारी सेन्हा विजय कुमार का हस्ताक्षर पाया गया। जिसको ले कर मुखिया पद के अन्य प्रत्यासियो द्वारा शिकायत की गई थी। प्रत्यासियो द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रत्यासी द्वारा दाखिल दस्तावेज में जाति प्रमाण पत्र JH CST 2022/ 164255 का जांचोपरांत फर्जी पाया गया। झार सेवा • झारखण्ड • GOV • IN जो जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन निर्गत करने का सरकारी वेबसाइट है। उसमें JH CST 2022/ 164255 वास्तव में अंचलाधिकारी भरनो जिला गुमला के द्वारा 19 अप्रैल 2022 को निर्गत किया गया था। तथा अंचलाधिकारी भरनो के द्वारा बन्दे उराँव पिता चामे उराँव ग्राम पीपरटोली थाना भरनो जिला गुमला के नाम निर्गत है । जिसकी सत्यता की पुष्टि होने के पश्चात फर्जी जाति प्रमाण पत्र संलग्न के विरुद्ध प्रत्यासी लीला देवी पर कानूनी करवाई हेतु प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुखिया पद पर नामांकन हेतु किये फर्जी जाती प्रमाण पत्र जमा, प्राथमिकी दर्ज
