गोला/रामगढ़। गोला पंचायत के उप मुखिया जितेंद्र साहु सह भाजपा महामंत्री ने गोला कांवरिया संघ का जत्था को देवघर के लिए बजरंग बली का झंडा दिया। गोला मंडल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बिकास मणी पाठक जितेंद्र साहु ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किए। साहु ने कहा कि यह जत्था हर साल देवघर के लिए निकलती है। लेकिन दो साल कोरोना के चलते नहीं जा पाए थे। अब सब कुछ सामान्य हो गया है तब निकली है। सर्वप्रथम यह काफिला बोध गया राजगीर ओर सुल्तान गंज से जल उठाकर देवघर पदयात्रा होते हुए देवघर में जल अर्पित करेंगे और बासुकीनाथ तारापिठ में भी दर्शन कर वापस लोटेगें। रवाना से पहले उप मुखिया ने सभी बाबा के भक्तजनों को मिठाई खिलाकर रवाना किए। बोल बम बोल बम, हर हर महादेव, शिव नगरियां दुर है जाना जरूर है, गगनचुंबी नारा लगाया गया, कावरिया जस्था में बजरंग, रवानी, अनील साव शंकर कुमार, दिपक रवानी, उज्जवल चक्रवर्ती, सुरज कुमार, विवेक साव, राकेश नायक गणेश साव आशु साव तरुण नायक अनुप स्वर्णकार झाड़ी कुमार और लिचा रजक रवाना हुए।
गोला कांवरिया संघ का जत्था देवघर के लिए हुए रवाना
