समाहरणालय के सामने कांग्रेसियों ने दिया धरना

कोडरमा। देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कोडरमा जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने किया।

कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे

मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि आज हम सब कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है. यह प्रदर्शन देशभर में किया जा रहा है. झारखंड के सभी जिलों में यह प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मंहगाई से जनता काफी परेशान हो गयी है. देश में लोगों को घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है.

रांची में भी निकाला गया था मार्च 

रांची में भी राजभवन मार्च निकाला गया था. जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के कई विधायकों को हिरासत में लिया था.

Share this...
Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *